गुमसुदा ने रचाया ब्याह,तीन साल बाद कोटा पुलिस को मिली जानकारी, सुस्त पुलिसिंग।

🔶 कोटा पुलिस ने 3 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद
🔶 गुमशुदा को बरामद कर किया उसके पति को सुपुर्द
🔶 गुमशुदा द्वारा प्रेम प्रसंग होने से अपने प्रेमी के साथ भाग कर रायपुर के आर्य समाज में शादी करना बतायी

बिलासपुर, प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की उम्र 22 साल साकिन लखोदना दिनांक 20.02.2020 के 12.00 बजे दिन में घर से बिना बताए कहीं चली गई थी कि आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 23.02.2020 को गुम इंसान क्रमांक 11/20 कायम कर पतासाजी में लिया गया। पता तलाश दौरान तीन साल बाद आज दिनांक 30.11.2023 को पता चला कि उक्त गुमशुदा महिला अपने पति मानसिंह के साथ ग्राम तेंदुआ में है। सूचना पर तत्काल तस्दीक कर थाना लाकर गुमशुदा महिला से पूछताछ करने पर बतायी कि उक्त दिनांक घटना को मैं अपने प्रेमी मानसिंह के साथ भागकर रायपुर आर्य समाज में शादी कर ली थी उसके बाद से अपने पति मानसिंह के साथ ही दुर्ग एवं अन्य जगहों में रहती थी। कुछ दिन पहले ही अपने पति मानसिंह के साथ गांव तेंदुआ में रहना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर पति मानसिंह को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, मतगणना के लिए खास ट्रैनिंग कांग्रेस भवन में एजेंटों…
Cresta Posts Box by CP