बिलासपुर- लॉक डाउन को तीन सप्ताह हो गया है अब मजदूर वर्ग को इससे फर्क पड़ने लगा है।शासन के निर्देश महापौर रामशरण यादव ने सभी जोन अधिकारियों और पार्षदो को सूचना दे दी है कि अपने वार्ड के जरूरतमंद ऐसे लोगो की जानकारी लेकर निगम में उनका नंबर और पता नोट कराए ।इसके अलावा नगर निगम एक नम्बर जारी कर रही है। जरूरतमंद लोगो की सूचना मिलने पर नगर निगम के कर्मचारी उस जरूरतमंद के घर जाकर निःशुल्क राशन पहुंचाएंगे। महापौर रामशरण यादव ने पिछली बार भी लॉक डाउन में गरीबो को निःशुल्क राषन वितरित किया था ।इस बार भी लॉक डाउन लगातार बढ़ने के कारण मजदूर वर्ग की परेशानियों को देखते हुए महापौर इनको इनको निःशुल्क घर पहुंच राशन देने का फैसला किया है और वितरण शुरू कर दिया है।

