आधारशिला विद्या मंदिर अब होगा सैनिक स्कूल,बिलासपुर की बड़ी उपलब्धि।

बिलासपुर/ आधारशिलाविद्या मंदिर, केंद्र सरकार के रक्षामंत्रालय से संबध सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा प्राइवेट पेटनरशिप मॉडल पर सैनिक स्कूल के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिसमें देश भर के 23 स्कूलों को चयनित किया गया है,छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बिलासपुर जिले में आधारशिला विद्या मंदिर, रमताला रोड कोनी का चयन किया गया है,जो की सभी के लिए गौरव की बात है।
सैनिक स्कूल पूर्व में राज्य में केवल एक अंबिकापुर में है ,बिलासपुर ब आसपास के जिले के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी सुविधा जो की रक्षामंत्रालय संचालित होगी।नए सत्र से कक्षा 6वी से प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें हॉस्टल एवम डे बोर्डिंग की सुवधा होगी।
सैनिक स्कूल की चयन प्रक्रिया में सभी पहलूवो को देखा जाता है जिसके लिए सेना के ऑफिसर ने आकर निरक्षण किया जिसमें क्लास रूम की संख्या, वाश रूम, हॉस्टल,प्ले ग्राउंड , विभिन्न अकादमिक, सांस्कृतिक, खेल,एवम बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित गतिविधियों के आधार पर और भविष्य में विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए आधारशिला विद्या मंदिर का चयन किया गया ।
आधारशिला विद्या मंदिर जो की संदीपनी एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित है ।एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सोसायटी के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव ,डायरेक्टर संजीव जनसवामी, प्राचार्य श्रीमती जी आर मधुलिका, समन्वयक जोशी जोस के निरंतर प्रयास की सराहना की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *