* चोरी गई मशरूका नल एवं एसी का आउटर किमती 20000/- रू. किया गया बरामद ।

नाम आरोपी :- 01. सुभाष देवांगन पिता उगेंद देवांगन उम्र 31 वर्ष साकिन सूर्या चौक चिंगराजपारा,
थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग. । 02. योगेश देवांगन पिता राजेश देवांगन उम्र 19 वर्ष साकिन गुलाब नगर मोपका । 03. रोहित साहू पिता वेद कुमार साहू उम्र 18 वर्ष 6 माह साकिन काली मंदिर के पास
श्याम नगर लिंगियाडीह ।
बिलासपुर/थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर पतासाजी हेतु लगाया गया है। दिनांक 15.09.2023 को प्रार्थी निर्मल खुंटे पिता धनीराम उम्र 52 वर्ष निवासी चुन्नी तालाब के सामने राजकिशोर नगर सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रतिदिन की तरह वह ड्यूटी पर गया था, घर में कोई नही था, वापस आया तो देखा घर में लगे नल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था तभी इसके पड़ोस में रहने वाली इसकी मामी भी आकर बताई कि उनके घर में लगे नल एवं एसी का आउटर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना मुखबीर से सूचना मिला कि संदेही सुभाष देवांगन, योगेश देवांगन एवं रोहित साहू लोग एसी का आउटर छिपाकर रखे हैं, उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये संदेही सुभाष देवांगन, योगेश देवांगन एवं रोहित साहू को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो प्रार्थी के घर एवं पड़ोस के घर में लगे नल एवं एसी का आउटर किमती 20000 रू. को चोरी करना स्वीकार किये जिनके निशानदेही पर चोरी गई मशरूका नल एवं एसी का आउटर किमती 20000 रू. बरामद किया एवं आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।