चीफ जस्टिस से वकीलों की विनती ,माई लॉड हम भी परिवार का हिस्सा है ,हमको और हमारे परिवार को भी मिले चिकित्सा सुविधा।

बीलासपुर- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को ज्ञापन सौंप कर उनको और उनके परिवार को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।29 तारीख को चीफ जस्टिस हाईकोर्ट और निचली कोर्ट में कर्मचारियों अधिकारियों के साथ रिटायर्ड जजो के कोरोना इलाज के उचित प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया है ।हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को ज्ञापन सौंपा है। वकीलों ने आदेश में संशोधन की मांग करते हुए कहा है कि वकील बार और बेंच के एक सिक्के के दो पहलू है हम भी कोर्ट का हिस्सा है इसलिए हमको और हमारे परिवार के इलाज की भी सुविधा मिलने का संशोधित आदेश निकालने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *