बेलतरा के उम्मीदवारों को भुपेश की चेतावनी टिकट तो 99वाले को भी मिल सकती है,सबको मिलकर जिताना है, दावेदारी करने वाले सब को जनता हूं,अगर गड़बड़ हुई तो याद रखना।

बिलासपुर ,,_बेलतरा के संकल्प शिविर में दावेदारों फेहरिस्त देख भुपेश बघेल भी हक खा गए 98 दावेदारों का नाम सुनकर पहले सबको प्रणाम कर चुटकी ली ,फिर चेतावनी भी दे दी की टिकट तो किसी ,99वाले को भी मिल सकती है कहा की टिकट किसी एक को मिलेगी उसको जिताना है, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा की टिकट मिलने बाद 97लोगो के फेर में नही आना है क्यों ये निपटाने में लग जायेंगे, इसलिए सभी टिकट मांगने वाले सुन ले बेलतरा इस बार जितना है 75का आंकड़ा पार करना है अगर किसी ने गड़बड़ी की तो मैं। सब को जानता हूं,सीएम ने दीपक बैज को सबकी सूची लेने के लिए भी कहा साथ जिला अध्यक्ष से खुद भी सूची मांगी,सीएम साफ तौर पर कहा की यदि बेलतरा में गड़बड़ी हुई तो याद रखना सब का नाम मेरे पास है इसी समय लाइट गोल हो गई और फिर आ गई सीएम ने कहा उजाला हो गया है सबकी अच्छे से फोटो खींचो इनकी पहचान जो ऊपर बैठे है जरूरी है,सीएम ने जब इस तरह से भाषण दिया तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और बेलतरा जिताने का वादा किया।

इसके बाद सीएम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला कहा की एक तरफ लुटेरों की सरकार है जो छत्तीसगढ की संपदा लूटना चाहते है और दूसरी ओर कांग्रेस की सरकार है जो गांव ,गरीब ,किसान,यूवा,महिला सब के जेब में पैसा डालने का काम कर रही है, ईडी आइतिकी टीम कुत्ते बिल्ली की तरह गली गली घूम रही है इससे डरना नहीं है, छत्तीसगढ की अस्मिता और संपदा को बचाने के लिए लड़ना है, ,

दीपक बैज ने कहा की यदि बेलतरा नही जीते तो साफ है की हमारी कमजोरी है , कार्यकर्ता नाराज है ,या अपने ठीक से काम नहीं किया, बेलतरा से कांग्रेस की जीत होनी चाहिए सरकार के काम काज को लेकर लोगो बीच जाए ।

संकल्प शिविर में विजय केशरवानी, विजय पांडे, विनय शुक्ला , सुधांशु मिश्रा, विनोद साहू, झगरराम, तरु तिवारी त्रिलोक श्रीवास, भुनेश्वर यादव , शिल्पी तिवारी, अंकित गौराहा, विष्णु यादव, संध्या तिवारी राजू यादव, पीनल उपेजा,हाफिज कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
देश प्रदेश के विकास में युवा सामने आए सुभाष परते।…
Cresta Posts Box by CP