आधारशिला स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों ने लगाया मॉडलो की प्रदर्शनी

बिलासपुर –शहर के कोनी क्षेत्र मे स्थित आधारशिला विद्या मंदिर मे शनिवार के दिन छात्रों द्वारा बनाए गए आर्ट्स, कामर्स और साइंस जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल तैयार कर उनकी प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र अपनी अपनी रूचिनुसार अलग अलग समूहों मे विभाजित होकर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के सानिध्य मे पिछले कई दिनों से पूरे उत्साह और लगन के साथ अपनी कल्पनाओं को रूप देने मे लगे थे। छात्रों के भीतर छिपे नन्हें वैज्ञानिकों ने अपने सपनों को मॉडल का आकार देकर जब सबके सामने प्रदर्शित किया तो प्रत्यक्षदर्शियों के आश्चर्य की सीमा नहीं रही।

इस कार्यक्रम में अरुण कश्यप साइंटिस्ट गवर्नमेंट साइन्स कालेज, मुकेश अग्रवाल असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग गुरु घासी दास विश्व विद्यालय, डॉ० एच.एस होता विभागाध्यक्ष C.H.A. अटल विहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, डॉ. अनुपमा सक्सेना असिस्टैंट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कैप्टन श्रीनिवास आईटी हेड स्मार्ट सिटी बिलासपुर,विद्यालय के चेयरमैन अजय श्रीवास्तव , डायरेक्टर एस. के . जनास्वामी , प्रधानाचार्या श्रीमती जी. आर. मधुलिका एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे । प्रदर्शनी में प्रदूषण से पृथ्वी की सुरक्षा, वायु प्रदूषण प्रेक्षण, जल प्रदूषण , वायु प्रदूषण नियन्त्रण, जल प्रदूषण नियन्त्रण, अनुपयोगी एव अपशिष्ट पदार्थो का प्रबन्धन, सोलर वर्ल्ड, डायनेमिक वर्ल्ड, ड्रिप इरिगेशन, इलेक्ट्रॉनिक लाकर, एन्टी स्लीपिंग इन्डिकेटर इत्यादि विज्ञान विषय से सम्बन्धित मॉडल प्रस्तुत किये गये । प्रमुख आकर्षण छात्राओं द्वारा रक्त परीक्षण रहा, विज्ञान के अलावा वाणिज्य व कला वर्ग के छात्रों द्वारा बैंक , व्यवसाय, प्रबन्धन , भारत के भौगोलिक स्वरूप, संविधान, ऐतिहासिक धरोहर से सम्बन्धित मॉडल प्रदर्शन और अतिथियों व आगन्तुकों को उसके कार्य , महत्व, उपयोगिता आदि के विषय में बड़े सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने व क्रियात्मक सोच को बढ़ावा देने हेतु समय समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है।
कार्यक्रम में आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित व धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *