बिलासपुर- शैलजा के दरबार मे टिकट के लिए लोरमी मूँगेली सहित बिलासपुर, बिल्हा ,कोटा, बेलतरा ,मस्तूरी तखतपुर से दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की, बिलासपुर से प्रमोद नायक ने दावेदारी करके दावेदारों में खलबली मचा दी है ,विजय पांडे ने भी दावेदारी की है, बिल्हा से राजेन्द्र शुक्ला , अम्बालिका साहू नानक रेलवानी, सियाराम ने दावेदारी की है तखतपुर से रश्मि सिंह और जितेंद पांडे, संतोष कौशिक,मीनू सुमंत यादव, ने दावेदारी की है, बेलतरा से रामशरण यादव और विष्णु यादव अंकित गौराह विनय शुक्ला,और विनोद साहू त्रिलोक श्रीवास, ने दावेदारी की है,कोटा से अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, अरुण चौहान, संदीप शुक्ला ने दावेदारी की है, मस्तूरी से दिलीप लहरी, जयंत मनहर, प्रेमचंद जायसी ने टिकट मांगी है लोरमी से थानेश्वर साहू, और मूँगेली से पूर्व विधायक बरमते ने दावेदारी की है।मरवाही से शंकर कंवर ,अर्चना पोरते ने दावेदारी की है, बिलासपुर के लिए शैलजा नेताओं से सुनवाई रात 12 बजे तक चली टिकटार्थी 12 बजे रात तक छत्तीसगढ़ भवन में इंतजार में बैठे रहे।परिसर में एक दूसरे की किस्से कहानी सुनते सुनाते रहे लेकिन नहर कमरा नंबर एक के दरवाजे पर टिकी रही ,शैलजा ने सभी से वन टू वन मुलाकात की,उनके बताए पॉइंट नोट किये साथ ही समझाइश भी दी कि टिकट एक को मिलेग बाकी सब को पार्टी के काम करना है। प्रत्याशी को जिताने में मदद करना है।

