बिलासपुर- बरसात की कमी की वजह से किसानों ने पानी की मांग शूरू की थी किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय शुक्ला ने किसानों की मांग को जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे तक पहुंचाया विनय शुक्ला ने कृषि मंत्री को किसानों की समस्या बताई की पानी नही गिरा है फसल को पानी की जरूरत है किसान परेशान हैं रहे है, मामले की गंभीरता को देखते हुए मंन्त्री ने जल संसाधन विभाग बिलासपुर को किसानों के लिए पानी छोड़ने का निर्देश दिया,विनय शुक्ला ने किसानो की ओर से मंत्री रविन्द्र चौबे का आभार जताया है ,सही समय मे पानी मिलने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है।मौसम ने करवट बदली है जिसके चलते बरसात रुक गई है ,ऐसे समय मे पानी बरसना बंद हुआ जब फसल को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है।

