बिलासपुर- कमजोर पुलिसिंग का नतीजा ही है कि अपराधी बेखौफ है ,लोहा चोरी तो हो ही रहा है , अब सरेआम दिनदहाड़े अपराधियों की दिलेरी देखिए निरक्षण पर निकले कलेक्टर संजीव झा के साथ उनके कवरेज पर निकले सरकारी फोटोग्राफर का पाकेटमारी कर रहा था पाकेटमार फोटोग्राफर का हाथ बचाव में जेब की तरफ गया तो पाकेटमार ने सरकारी फोटोग्राफर के हाथ मे ब्लेड मार कर चोटिल कर दिया ,कल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बैठक लेकर गए प्रेस से बोले आल इज्वेल है, कलेक्टर ही खतरे में आते आते बचे वो भी दिन दहाड़े सरेआम शनिश्चरी बाजार के निरक्षण के दौरान, अपराधियों को जब कलेक्टर के का डर नही है तो आम आदमी तो आदमी है, ये छोटी घटना नही ये बताता है कि पुलिस का अपराधियों पर खौफ नही है , रहता तो कोई पाकेटमार कैसे कलेक्टर के साथ चलने वाले सरकारी फोटोग्राफर की पाकेटमारी की कोशिश करते हुए जख्मी करता।

