थाना कोनी पुलिस की बडी कार्यवाही
आरोपिया के कब्जे से 2.700 कि.ग्रा. गांजा जप्त
नाम आरोपिया:- श्रीमति दुर्गा मानिकपुरी पति आशीष बेला उम्र 23 वर्ष साकिन शंकर नगर हेमूनगर
थाना तोरवा,
बिलासपुर- थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक महिला जो कि सफेद गुलाबी छींटदार सलवार एवं गुलाबी रंग का पैजामा पहनी हुई है, वह कोनी पेट्रोल पंप के पास दैहानपारा जाने वाला रास्ते मे एक नीले रंग का कपडा के बैग मे मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ रखकर बिक्री करने के फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रही है की सूचना तस्दीकी हेतु थाना कोनी स्टाफ कोनी पेट्रोल पंप के पास, दैहानपारा जाने वाला रास्ता कोनी में घेराबंदी किया गया, जो मुखबिर के बताये अनुसार एक महिला अपने हाथ मे एक नीले रंग का कपडे का बैग रखे मिलीे, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम श्रीमति दुर्गा मानिकपुरी पति आशीष बेला बतायी, जिनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपिया श्रीमति दुर्गा मानिकपुरी के कब्जे से 2.700 कि.ग्रा. गांजा कीमती 30000/- रुपये जप्त किया गया, आरोपिया श्रीमति दुर्गा मानिकपुरी का कृत्य धारा-20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

