मल्हार जनपद में टेंडर फार्म के लिए कार्यालय में रात को लाइन क्यो,क्योंकि।

बिलासपुर- मल्हार जनपद में टेंडर फार्म के लिए लाइन क्यो लगानी पड़ रही ऑफिस अवर का काम रात को हो रहा , महिला अधिकारी होने के बाद भी रात को काम कर रही है,ऐसा क्या है टेंडर फार्म में जो रात को ठेकेदार लाइन लगाए हुए है, ये व्यवस्था है या अव्यवस्था , लाइन इसलिए लिए लगी है बताया जा रहा कि टेंडर फार्म कुछ खास ठेकेदारों को ही दिया जा रहा है , सीईओ पटेल को इसकी जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया लेकिन सीईओ ने काल रिसीव नही किया, जिला पंचायत सीईओ से इस मामले में जानकारी लेने के लिए फोन लगाया लेकिन उन्होनें भी फोन नही उठाया कलेक्टर संजीव झा से इस बारे में जानकारी लेने फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन काट दिया,फिलहाल जनपद मल्हार सीईओ के ऑफिस में रात को टेंडर फार्म के लिए भीड़ क्यो है इसका जवान नही मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *