बिलासपुर- दीपक बैज के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिल्रे नेता एक साथ मिलने पहुंचे पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,महापौर रामशरण यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ने दीपक बैज से रायपुर में मुलाकात की साथ संगठन को लेकर चर्चा के साथ चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा ,जिले के संगठन को लेकर भी बैज से शहर के नेताओं ने चर्चा , संगठन मजबूत करने पर जोर दिया ताकि चुनाव में काम करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिल सके,बूथ चलो कार्यक्रम में संगठन की पोल खुलने के बाद शैलजा सहित सीएम ने भी नाराजगी जाहिर की थी ,शहर के नेताओ ने दो साहू नेताओं ताम्रध्वज साहू और धनेन्द्र साहू को भी जन्मदिन की बधाई दी।

