बिलासपुर- नए कलेक्टर संजीव झा से महापौर रामशरण यादव ने मुलाकात की इस दौरान शहर के विकास कार्य और नगर निगम के कार्यों को लेकर चर्चा की महापौर ने स्वीकृत कामो के जल्द पूरा करने को लेकर कलेक्टर से चर्चा की कलेक्टर ने अरपा सहित शहर की और नए वार्डो को लेकर जानकारी ली , साथ ही महापौर को भरोसा दिलाया कि विकास के लिए मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार प्रशासन काम करेगा ,सहयोग के साथ काम करने और जोर दिया इस दौरान पार्षद सीताराम जायसवाल भी उपस्थित थे।

