बिलासपुर-नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से पूछा हैं की 15 साल बीजेपी में अगर नान ,रतनजोत जैसे घोटाले हुए है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसकी जांच क्यो नही करते किसने रोका है ,हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि नान अजर रतन जोत के घोटाला पुराना है, करबला रोड के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर सरकार के गौठान में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि 948 गौठान का भाजपा ने दौरा किया जंहा अव्यवस्था है जांजगीर ,बिलासपुर, दुर्ग जिल्रे में हजारों गाय की मौत हो गई, गृह मंत्री के जिल्रे में में गायों की मौत हो रही है, गौठान की महिलाओं को पैसा नही मिल रहा है नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने आरोप लगाया कि 1गौठान में 13 सौ करोड़ का घोटाला हुआ है सरकार इसका सदन में जवाब नही दे पा रही है, नारायण चन्देल ने सरकार के नरवा ,घुरवा, बॉडी और रोका छेका के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम नही हो रहा, सरकार को अपने कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं को जिनके पास काम नही है उनको सड़क पर घूमने वाली गायों को पकड़कर गौठान में भेजने के लिए लगा देना चाहिए, प्रेस कॉफ्रेंस में विधायक रजनीश सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत मौजूद थे।

