बिलासपुर-पूर्व मंत्री के समर्थन में घर घर जाकर सर्वे कर रहे लोगो के कारण विवाद हो गया ,सर्वे टीम पूर्व मंत्री कोलेकर सवाल कर रही थी लोगो से कई उल्टे पुल्टे सवाल कर रही जिसके कारण लोग नाराज हुए और कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी मिली तो थाने में जमकर विवाद हुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन, पार्षद रामा बघेल , काशी रात्रे ब्लॉक प्रभारी समीर अहमद, राकेश शर्मा सभी ने आपत्ति करते हुए सीएसपी पटेल और टीआई परिवेश तिवारी को शिकायत की। साथ फर्जी तरीके से डाटा बेचने की भी शिकायत की,थाने में पूर्व मंत्री के समर्थक प्रवीण दुबे, भाजपा अल्पसंख्यक के पदाधिकारी और डाटा व्यपारी मकबूल खान , सहित अन्य कार्यकर्तओं के साथ कांग्रेस नेताओं की जमकर कर थाने में बहस हुई, इस दौरान टी परिवेश दोनो पक्षो को समझाते नजर आए। भाजपा अल्पसंख्यक के नेता और डाटा व्यपारी मकबूल खान चुनाव के समय बीजेप,कांग्रेस सहित सभी पार्टी के प्रत्याशी को बड़ी कीमत पर डाटा बेचते है,हालांकि इनके पास डाटा बेचने का लाइसेंस है कि नही इसकी जानकारी नही है ,विवाद के दौरान ये सब बाते होते रही । एक बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा की बताओ हमारी पार्टी का पदाधिकारी है सभी पार्टी को चुनाव के समय डाटा बेचता है।मामला गंभीर है ये पुलिस और निर्वाचन के जांच का जिम्मा है निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन को इसको देखना होगा।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि इस तरह काम गलत हैबुथ का एजेंट ही ऐसा कर सकता है बाहरी व्यक्ति नही कर सकता हमारे ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने जानकारी दी है, मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की जाएगी ,कोई गलत तरीके से डाटा बेचने का काम कर रहा है तो ये गंभीर जिला निर्वाचन के संज्ञान में इसको लाएंगे
पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भी इस तरह के सर्वे को गलत बताया है कहा कुछ लोग फर्जी तरीके से डाटा बेचने का काम कर रहे है ये पूरी तरह से गैर कानूनी है, इसको लेकर कलेक्टर से बात की जाएगी, चुनाव के समय ऐसे फर्जी लोगो की वजह से विवाद पैदा होगा इस पर नियंत्रण शांति पूर्ण चुनाव के लिए जरूरी है
घटना को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत और प्रवीण दुबे से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन दोनो पूर्व मंत्री समर्थक ने फोन नही उठाया
पुलिस के मुताबिक मसानगंज मे सर्वे टीम की बात क़ो लेकर कुछ जनप्रतिनिधियो ने थाना क़ो सुचित किया था, जिस पर सिविललाइन पुलिस ने तीन अनावेदको क़ो थाना लाके तस्दीक किया , उनके द्वारा किसी इंडियन मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले कार्य करना बताया. बिना i/d व दस्तावेज के इस तरह किसी भी वार्ड मे जाकर सर्वे कार्य ना करने की सलाह दीं गई. पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही की जाती है. इस बात क़ो लेकर थाने मे निजी सर्वे के विरोध व समर्थन मे कुछ लोग थाना आकर अपनी बात परस्पर क़ह रहे थे, जिनको पुलिस के द्वारा तस्दीक करने का हवाला देकर हिदायत देते हुए थाने से रुखसत किया गया है…


