फिल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी-, एमपी के दो युवक ओडिसा से लाते पकडाए।

आरोपी परिवहन मे महंगे स्पीड बाईकों का करते थे इस्तेमाल।
’’ आरोपीं कोरापुट (उडीसा) से सिन्धी मध्यप्रदेश अवैध गांजा का परिवहन कर रहे थे।
’’ अवैध मादक पदार्थ गांजा 41.700 कि.ग्रा कीमती 05 लाख रूपये की जप्ति।
’’ घटना मे प्रयुक्त मोसा पल्सर बिना नम्बर 02 नग कीमती 04 लाख रूपये की जप्ति।
’’ 09 लाख रूपयों की अधिक मशरूका की बरामदगी।
’’ आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।आरोपी-राजेन्द्र कुशवाहा पिता अमृत लाल कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी पटेहरा थाना कोतवाली जिला सिंधी मध्यप्रदेश।

दीपांशु तिवारी पिता अमृत तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी टेकर थाना मझौली जिला सिंधी मध्यप्रदेश।

बिलासपुर- थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 17.07.2023 को जरिये मुखबीर के मोबाईल फोन से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति पूजा होटल नया बस स्टैण्ड के पास काले लाल एवं गे्रे रंग के पल्सर मोटर सायकल मे बैग मे मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने के फिराक मे है सूचना पर तत्काल पूजा होटल नया बस स्टैण्ड के पास सादी वर्दी मे संदेहियों का इन्तजार किया जा रहा था तभी 02 पल्सर मोटर सायकल मे सवार व्यक्ति बैग रखे हुये आते दिखे जो सिविल कपडे मे पुलिस होने का संदेह कर घबरा गये और अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार से चलाते हुये आगे निकल गये। संदेहियों को पकडने हेतु मेन रोड के आगे रोड मे चारपहिया वाहन खडी कर चारो ओर से घेराबंदी किया गया दोनो संदेही मोटर सायकल छोडकर भागने लगे जिसे दौडाते हुये पकडा गया। मोटर सायकल मे रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 08 पैकेट मे रखा हुआ गांजा कुल वजनी 41.700 कि.ग्रा. कुल कीमती 05 लाख रूपये मिला। आरोपियो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूध्द प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को अवगत कराकर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 610 शोभित केवट आरक्षक अफाक खान, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू, अशोक कोरम, अभिजीत डाहिरे, बृजनदंन साहू एवं संजय यादव की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
18 अगस्त तक डाक्यूमेंट क्रय किया जा सकेगा, बिड जमा…
Cresta Posts Box by CP