सस्पेंड करने लायक है आयुक्त दुदावत और जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला, स्मार्ट सिटी के बेतरतीब खुदाई से तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, सरकार की छवि धूमिल कर रहे ऐसे अधिकारी।

बिलासपुर- स्मार्ट सिटी लोगो के जान की आफत बन गई है ,शहर में लोग लगातार शिकायत कर रहे है लेकिन इस पर सुनवाई नही हो रही है नतीजा मंगल चौक में नाले की बेतरतीब खुदाई से तीन मंजिला मकान ढह गया, निगम सचिव लगातार बैठक लेकर स्मार्ट सिटी के काम को कागज ओके बता कर जा रहे है, और जमीन में काम घटिया और जानलेवा है, बिलासपुर में स्मार्ट सिटी का काम लीपापोती और घटिया हो रहा है राज्य और केंद्र के साथ जनता का पैसा अधिकारी ठेकेदार मिलकर लूट रहे है, एक बड़ी घटना स्मार्ट सिटी की अधिकारी कुणाल दुदावत और जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला के कारण हो गई हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ लेकिन मंगला चौक पर बड़ी घटना घट गई , दरअसल इस पूरे मामले में आयुक्त दोषी है जो जनप्रतिनिधियों और जनता की शिकायत को नजरंदाज करते आ रहे है, मंगला चौक के नाले को सीएम के दौरे के पहले आनन फानन में पाट दिया गया और दूसरी तरफ बिल्डिंग के बाजू खाई बना दी गई जिसके चलते ये हादसा हुआ, मेडिकल स्टोर उर जेवलर्स की दुकान पूरी तरह जमींदोज हो गई, जनप्रतिनिधि रोज अधिकारियों को शिकायत कर रहे है क्योंकि जनता मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत करती और अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात नही सुनते , घटना के पहले महापौर रामशरण ने इस तरह की खुदाई के लिए आयुक्त को मना करते हुए सही तरीके से काम करने के लिए कहा था लेकिन न जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला ने सुना न कमिश्नर ने नतीजा सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोसी का तबादला कॉलेजियम…
Cresta Posts Box by CP