आरोपी के कब्जे से लूट किये 2800 रूपये को किया गया जप्त।,
नाम आरोपी -दुर्गेश रात्रे उर्फ नानू पिता ढोलकीहा पिता स्व. हरप्रसाद रात्रे उम्र 23 साल साकिन अमेरी बगीचा पारा सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर- प्रार्थी राजेश्वर पाटले ने रिपोट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय को यह अपने घर के पास तालाब के पार में खड़ा होकर तालाब की साफ सफाई को देख रहा था कि उसी बीच दुर्गेश रात्रे उर्फ नानू आया एवं शराब पीने पैसा मागा नहीं देने पर पाकिट में रखे 2800/- रुपये एवं मोबाईल को लूट कर भागने लगा जो मोबाईल हाथ से छुट कर गिर गया जिसे प्रार्थी उठा लिया एवं 2800 रुपये को आरोपी लूट कर भाग गया कि रिपोट पर से अपराध सदर कायम कर विवेचना किया गया विवेचना के दौरान आरोपी सदर को थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किया एवं लूट की रकम 2800/- रुपये को पेश करने पर उसके घर से जप्त किया गया। मामले मे आरोपी सदर के खिलाफ अपराध धारा के अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से अपराध धारा बता कर विधिवत गिरफतार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भा.पु.से.(प्रशि.) झा अमन कुमार, उनि पी. आर. साहू, सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते एवं मालिकराम साहू की विशेष भूमिका रही है।

