बिलासपुर – जनसंपर्क अभियान के तहत जेपी नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर फुटबॉल मैदान में सभा करेंगे नड्डा की सभा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष फुटबॉल मैदान में 4 बजे सभा करेंगे ,जिसमे हजारो की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे, 9 साल मोदी सरकार के उपलक्ष्य में में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जेपी नड्डा सिंधी समाज के गुरु लाल सांई से चकरभाठा में मुलाकात करेंगे, टी एस सिंहदेव को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डीसीएम का पद उनके और उनके क्षेत्र के लोगो का अपमान है, उनके लिए हमारे दरवाजे खुले है,,जोभी आना चाहे उसका स्वागत है, चलाचली की बेला के समय बाबा को डीसीएम बना कर अपमानित किया गया है।बिलासपुर से हवाई सेवा को बाधित होने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, कहा केंद्र चला रही लेकिन राज्य सरकार उसमे सुविधा नही दे रही , ट्रेनों की लेट लतीफी पर अरुण साव ने कहा कि कुछ देरी हो रही है वो ठीक हों जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक रजनीश सिंह, रामदेव कुमावत सहित अन्य नेता मौजूद थे।

