ढाबा मालिक से मारपीट करने वाले ,तीन आरोपियों को तारबाहर,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रार्थी तरणजीत सिंह पिता मनजीत सिंह गांधी उम्र 35 वर्ष पता पंजाबी कॉलोनी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

घटना स्थल – महादेव हस्पताल के सामने पंजाबी तड़का व्यापार विहार थाना तार बाहर

नाम गिरफ्तार आरोपी –
वासु कुर्रे पिता सदन कुर्रे उम्र 19 वर्ष पता तालापारा एकता चौक थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर

राजेश लहरे पिता विक्रम लहरें उम्र 18 वर्ष पता तालापारा एकता चौक थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर

लव कुर्रे पिता सदन कुर्रे उम्र 23 वर्ष तालापारा एकता चौक थाना सिविल लाइन

बिलासपुर- महादेव अस्पताल के सामने पंजाबी तड़का होटल व्यापार विहार में आरोपियों द्वारा शराब पीने और पैसे मांगने और पैसे नही देने पर तोड़फोड़ कर लूटपाट करने के उद्देश्य से मारपीट करने की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस गंभीर घटना पर संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) आरोपियों द्वारा घटना कारित करने के समय का वीडियो प्राप्त किया गया। सीसीटीवी वीडियो से आरोपियों को पहचान कर घटना करने वाले तीनों आरोपियों को थाना तारबाहर द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जाएगा।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, सहायक उपनिरीक्षक भरत चंद्रवंशी, आरक्षक अमित सिंह, अजय सिंह, मुरली भारद्वाज, संदीप शर्मा, कृष्णा कौशिक का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-उत्तर विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष…
Cresta Posts Box by CP