बिलासपुर- जून के महीना बीजेपी के लिए प्रचार का है, 30 को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की बिलासपुर लोकसभा स्तरीय सभा होगी चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने जून महीने में कई कार्यक्रम बनाये है जिसमे केंद्रीय स्तर के नेता जिये छह विधान सभा मे सम्पर्क से समर्थन अभियान में शामिल होंगे, सभी प्रकोष्ठ की बैठक और सम्मेलन करके कार्यकर्ता को सक्रिय करने की दिशा में पार्टी काम करेगी , पार्टी से नाराज कार्यकर्ता से इस अभियान के तहत घर जाकर मिलने की योजना है, डॉक्टर ,वकील, बुद्धिजीवियों से मिलकर मोदी के 9 साल का हाल जानेंगे अगर किसी ने मोदी सरकार कोलेकर सवाल किया तो उसका जवाब भी देंगे, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि अजमेर से पीएम मोदी ने महा अभियान की शुरुवात की है, 22 को अमित शाह दुर्ग में सभा लेंगे और जेपी नड्डा बिलासपुर लोकसभा में सभा करेंगे, कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी की उपलब्धि बताएंगे, रमन सरकार की भी उपलब्धि बताएंगे, और भूपेश सरकार की बुराई करेंगे, इस तरह जून महीने में कार्यक्रम कर बीजेपी बिलासपुर लोक सभा को जीतने की तैयारी कर रही है, बिलासपुर लोक सभा की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले ,और पूर्व नेता प्रति पक्ष धरमलाल कौशिक को दी गई है।

