अमरजीत चावला और ,अरविन्द नेताम पर फैसला अभी नही बोले तारिक अनवर महासचिव एआईसीसी।लेकिन जिसको नोटिस दिया उसको लेकर घूमते रहे तारिक अनवर!

बिलासपुर- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि सरकार के विकास के काम को लेकर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, सरकार ने विकास के बहुत काम किये है और लगातार कर रही है, सत्ता और संगठन में तालमेल को लेकर तारिक अनवर ने कहा कि इसका प्रयास प्रभारी शैलाजा कर रही है,सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है, अरविंद नेताम और अमरजीत चावला पर कार्यवाई के मामले में तारिक अनवर ने कहा कि अभी इस पर फैसला नही हुआ है, हालांकि तारिक अनवर महामंत्री अमरजीत चावला जिसको नोटिस दिया है उसको वो लेकर घूम रहे है ,इससे संगठन की कथनी और करनी पर फर्क नजर आ रहा है, संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण महामंत्री अमरजीत चावला को तारिक अनवर ने नोटिस दिया है लेकिन आज तक कार्यवाई नही हुई है , तारिक अनवर ने संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल नेता को साथ लेकर घूमने पर लोग सवाल कर रहे है ,की आखिर संगठन विरोधी को राष्ट्रीय महासचिव प्रश्रय क्यो दे रहे है? कार्यवाई करने की बजाय ऐसे नेता को साथ लेकर घुमरहे है ?इससे वास्तविक रूप से काम करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ आम लोगो के बीच कांग्रेस की इस कथनी और करनी का अच्छा संदेश नही जा रहा है। अनुशासनहीनता करने वाले अमरजीत चावला को राष्ट्रीय महासचिव द्वारा लेकर घूमने पर सवाल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए…
Cresta Posts Box by CP