उद्योगो में बढ़ते हादसे, जन हानि और रोज उजागर होती लापरवाहियों पे कांग्रेस हुई अक्रामक, दोषियों पे करवाई न होने पे दी आंदोलन की चेतावनी।

बिलासपुर,कांग्रेस शहर अध्यक्ष  सिद्धांशु मिश्रा* ने बिलासपुर और आसपास के उद्योगों में बढ़ते हादसे और जनहानि के ऊपर चिंता व्यक्त की है, हालिया मामले में कोनी थाना अंतर्गत नीरतू घुटकु स्थित स्टील एंड पावर लिमिटेड में हुए है, जहा शनिवार 28 मार्च की दोपहर एक इंडक्शन फर्नेस फटने से क्रेन ऑपरेटर 26 वर्षीय युवक आशुतोष कुमार लगभग 60% झुलस गए, और फेफड़ों में धुआं भर जाने के कारण उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुए है, प्रताप चौक के care and cure हॉस्पिटल में जिंदगी से जंग लड़ रहे है।

ज्ञात हो की ये कोई पहला मामला नहीं है, पिछले 1 साल में दर्जनों घटनाएं हुए है और आज भी जारी है।

मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में कई बड़े हादसे सामने आए हैं—

प्रमुख घटनाएं:
*22 जनवरी 2026,* बालोदाबाजार-भाटापारा
रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड में कोल फर्नेस ब्लास्ट
→ 6 श्रमिकों की मौत, 5-10 घायल

*25 सितंबर 2025*,
सिल्तारा (रायपुर)
गोदावरी इस्पात लिमिटेड प्लांट में संरचना गिरने से
→ 6 श्रमिकों की मौत, 6 घायल

*8 अक्टूबर 2025*,
सक्ती पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से
→ 4 श्रमिकों की मौत, 6 घायल

*मई 2025*,
रायगढ़ मां शिवा उद्योग प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट
→ 1 श्रमिक की मौत

इन घटनाओं में ब्लास्ट, संरचना गिरना, और मशीनरी फेल होने जैसी स्थितियां सामने आईं।

राज्य विधानसभा में पेश आंकड़े औद्योगिक सुरक्षा की स्थिति की व्यापक तस्वीर सामने रखते हैं—
मार्च 2026 (पिछले 3 साल):
296 श्रमिकों की मौत
248 घायल

नोवा और मित्तल फर्नीचर, राम बोङ 

मृतकों के परिजनों को एवम घायलों को मुआवजा देने ही काफी नहीं, सरकार की उद्योग नीति, करवाई को लेकर ढुल मोल रवैया और मुख्य रूप से जिम्मेदार व्यक्तियों पे सक्त से सक्त करवाई न होना भी एक कारण है की औसतन हर महीने 8–10 श्रमिक औद्योगिक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

राज्य में 7300 से अधिक फैक्ट्रियां संचालित है इनमें करीब *1000 ‘खतरनाक श्रेणी’* की इकाइयां
स्टील, स्पंज आयरन और पावर सेक्टर में सर्वाधिक हादसे हो रहे है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष  सिद्धांशु मिश्रा* ने सक्त रुख अपनाते हुए कहा है की रोज होती जनहानि बिलकुल बर्दास्त नही की जाएगी , जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की जरूरत है और सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है की दोषियों के खिलाफ करवाई की जाए , जल्द सक्त कदम नहीं उठाए जाने की स्तिथि में कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी असंगठित कामगार भाईयो के लिए उग्र आंदोलन के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा…
Cresta Posts Box by CP