हाईवे रोड में घुम घुम कर डीजल चोरी करने वाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

  • प्रकरण में कुल 385 लीटर अवैध डीजल कीमती 38500 रूपये का किया गया जप्त
  • घटना में प्रयुक्त ओमनी वैन कमांक सीजी 12 जेड डी 1222 को किया गया जप्त
  • 01 नफर आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

बिलासपुर- थाना हिर्री पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिला की बिलासपुर की ओर से एक मारुती ओमनी वैन रायपुर की ओर जा रही है वाहन में अवैध डीजल परिवहन हो रहा है. वाहन में भरा डीजल चोरी का होने के संदेह है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक हरविन्दर सिंह के निर्देशन पर हिर्री पुलिस द्वारा टीम बनाकर ग्राम भोजपुरी टोल प्लाजा में घेराबंदी कर मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध वाहन को पकड़ा गया, चेक करने पर वाहन में 12 जरिकेन में भरा 385 लीटर डीजल कुल कीमती 38500 रूपये का मिला, जिनके संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिये जाने पर आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जो उक्त मामले में मारुती ओमनी वैन कमांक सीजी 12 जेड डी 1222 में भरा कुल 385 लीटर डीजल कीमती 38500 रूपये आरोपी कृष्णा राठौर पिता दिलीप कुमार राठौर उम्र 30 साल साकिन सकरी बटालियन सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से चोरी का मशरुका होने का संदेह पर जप्त कर पृथक से धारा 41 ( 14 ) जा.फौ. / 379 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्र आर 1024 बृजेश मिश्रा, आरक्षक जोहन टोप्पो, शिवधन बजारे, का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना की सेवाओं…
Cresta Posts Box by CP