18.8 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार,यूपी एमपी तक के तस्कर गिरफ्तार,पुराना बस स्टैंड में खोज रहे थे ग्राहक।

तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही

थाना तारबाहर
अपराध क्रमांक – 149/2023
धारा- 20 (बी) NDPS
आरोपी –
(1) दया शंकर पिता राम किशोर 34 वर्ष, परसौंजा, पहाड़ी, चित्रकूट उत्तर प्रदेश
(2) प्रह्लाद लोधी पिता जगदीश प्रसाद उम्र 43 बेलपुरा, रांची, जबलपुर मध्यप्रदेश
(3) रामकुमार मग्घू पिता मालीराम उम्र 47 वर्ष पता रांझी जबलपुर

बिलासपुर-सूचना मिला की बिलासपुर मे लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं। इसलिए बाहरी राज्य के व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए घूम रहे हैं सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। कार्यवाही को संपादित कर रही थाना तारबाहर,ACCU और RPF की टीम को पुराना बस स्टैंड (तारबाहर) के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। तीनों व्यक्ति से विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताए, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।
पूछताछ करने पर मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव आ. मुरली भार्गव RPF बिलासपुर भास्कर सोनी SI कुलदीप सिंह, HC सत्यम सरकार HCरमेश टीम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
* रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर आरोपियों को किया…
Cresta Posts Box by CP