आदिवासियों को भाजपा प्रवक्ता ने कहा ,ईसाई मिशनरी का दलाल, समाज ने एसपी से की एफआईआर दर्ज करने की मांग।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के ऊपर मानहानि एवं अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही करे।

बिलासपुर- 26 मार्च 2023 दिन रविवार को न्यूज चैनल ” ” मध्यप्रदेश – छत्तसीगढ़ आपके मुद्दे शाम 8.30 बजे चुनावी साल में क्यों गर्मा जाता आदिवास के मुद्दे डिबेट में जिसमें एंकर सुबेन्दू सिंह थे , डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने बहस के दौरान पूर्वाग्रह से दुर्भाभावना पूर्वक कहा- ” सर्व आदिवासी समाज के लोग ईसाई मिशनरी का दलाली करता है । ” बीजेपी प्रवक्ता जानबुझककर आदिवासी समाज को अपनानित करने के लिए सार्वजनिक रूप से कहा गया । इस कथन से आदिवासी समाज अपमानित महसूस कर रहा है एवं समाज में नाराजगी है । इसके पूर्व भी बीजेपी महिला प्रवक्ता के द्वारा भी लाइव डिबेट में आदिवासी समाज के बहन – बेटियों के लिए बहुत ही शर्मनाक वाक्य कहा गया था जिसके लिए पूरा प्रदेश में आदिवासी समाज नाराजगी और आक्रोश हुआ था । अतः बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के विरुद्ध मानहानि एवं अनुसूचित जनजाति अतयाचार निवारण अधिनियम के तहत तुंरत कार्यवाही किया जाये । अन्यथा आदिवासी समाज नाराजगी और आक्रोश से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसका पूरी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि नहीं, इत्मीनान से भरें…
Cresta Posts Box by CP