बिलासपुर- राहुल गांधी के सदस्यता खत्म किये जाने के खिलाफ एआइसीसी के निर्देश पर पीसीसी ने जिला अध्यक्ष को सत्याग्रह करने का फ़रमान जारी किया था , जिसे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी को धरने की सूचना दी और 11 बजे से पांच बजे तक धरना देने के निर्देश दिए लेकिन मंत्री शिव डहरिया सहित बहुत सारे नेता फोटो खींचा के गायब हो गए ,50 60 लोगो के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे डटे रहे और 5 बजे राष्ट्रीय गान के साथ सत्याग्रह धरने के समापन किया,शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने मामले की रिपोर्ट पीसीसी को दे दी है , पीसीसी के कहने पर अब जिला अध्यक्ष विजय पांडे गायब रहने वाले और फोटू खिंचाके गायब होने वाले नेताओं को गुपचुप नोटिस दे रही है , चुकी मामला राहुल गांधी से जुड़ा है इसलिए इस मामले में वेणु गोपाल से लेकर मोहन मरकाम तक गंभीर है इसलिए जिला अध्यक्षो को ऐसे लोगो की सूची बनाने के निर्देश दिए है।

