पेट्रोलिंग पर निकली सरकण्डा पुलिस पकड़ाया गांजा ,शराब।

बिलासपुर-निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।

*गांजा एवं आबकारी के अलग-अलग प्रकरण में 02 आरोपी गिरफतार

*आरोपियो के कब्जे से कुल 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं 25 लिटर अवैध महुआ शराब किया गया जप्त ।

* आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत पृथक पृथक की गई कार्यवाही ।

नाम आरोपी (1) दुर्गा प्रसाद लास्कर पिता जगन्नाथ लास्कर उम्र 21 वर्ष नि वासी बिजौर थाना सरकण्डा,
(2) लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू सूर्यवंशी पिता स्व. धजाराम सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष निवासी खमतराई पुरानी बस्ती थाना सरकण्डा


बिलासपुर- अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति बिजौर मोड़ के पास सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक का इंतजार रहा है, थाना प्रभारी सरकंडा निरी. फैजुल होदा शाह ने टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थल बिजौर रोड में घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम दुर्गा प्रसाद लास्कर पिता जगन्नाथ लास्कर उम्र 21 वर्ष निवासी बिजौर थाना सरकण्डा का बताया जिसकी विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 2 किलो 200 ग्राम गांजा किमती 33000/- रू. जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई है।

टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि खमतराई बस्ती नहर के पास लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू सूर्यवंशी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है उक्त सूचना की तत्काल तस्दीक करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू सूर्यवंशी पिता स्व. धजाराम सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष निवासी खमतराई पुरानी बस्ती थाना सरकण्डा को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से 25 लिटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया जिसके विरुद्ध विधिवत् आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, उप निरी. राज सिंह, सउनि रमेश ओरके, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रमेश राठौर, का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
कांग्रेस के नेता और प्रतिनिधि चोर चोर मौसेरे भाई विकास…
Cresta Posts Box by CP