बिलासपुर- हिंदू नव वर्ष पर निकली शोभायात्रा पुलिस ग्राउंड से होते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहो से निकली जगह जगह लोगो ने शोभायात्रा का स्वागत किया महापौर रामशरण यादव और पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,अरपा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ने शोभायात्रा का स्वागत किया , भगवान राम की झांकी के साथ निकली शोभायात्रा यात्रा में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए महापौर रामशरण ने कहा कि
(चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2080) ऋतु व दिनमान में परिवर्तन के साथ प्रकृति में सर्वत्र आह्लाद एवं नवाचार को अभिव्यक्त करती हुई सृष्टि निर्माण की आद्य बेला सनातन वैदिक नववर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामना।आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ है शक्ति की आराधना के दिन से हमारा नया साल शुरू हुआ माता की भक्ति और शक्ति को सबको अंनत शुभकामना । पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष पर पूरा बिलासपुर आज निकला है ,भारतीय संस्कृति के नव वर्ष से शक्ति के आराधना का पर्व भी शुरू होता है सबको नव वर्ष ढेर सारी बधाई।

