जिला सहकारी बैंक की सेंदरी शाखा का उदघाटन ,बैजनाथ चंद्राकर, अटलश्रीवास्तव, प्रमोद नायक और रामशरण यादव ने किया उदघाटन।

बिलासपुर- जिला सहकारी बैंक के आंये शाखा सेंदरी का उदघाटन हुआ ,इस नए ब्रांच में मैनेजर से लेकर प्यून तक महिला है ,जिला सहकारी बैंक ने ये अभिनव प्रयोग किया है इसके साथ ही प्रदेश के किसी सहकारी बैंक में पूरा स्टाफ महिला होने वाला प्रदेश का इकलौता यह पहला बैंक बन गया है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मांडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक , अरपा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभ्यनारायन राय, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला , सभापति शेख नजरुदीन, अंकित गौराहा, अरपा प्राधिकरण के सदस्य नरेन्द्र बोलर,महेश दुबे ,सीईओ चंद्राकर ,पार्षद अजय यादव, राजेश शुक्ला, अरविंद शुक्ला, बाटू सिंह,श्याम कश्यप, संजय साहू,सहित बैंक के कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान हित मे बड़े फैसले लिए है आज देश के नम्बर वन सीएम है बैजनाथ चंद्राकर ने किसानों से पूछा कौन किसानों ने कहा भूपेश बघेल ,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने कहा कहा की सरकार 28 सौ में किसानों का धान खरीदने वाली ,जबकि बीजेपी के समय दो सौ रुपये बोनस के लिए आंदोलन करते थे और वादा करके भाजपा ने वो नही दिया किसानों को ठग ने का काम किया, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि वो भी इस गांव के किसान है मुख्यमंत्री की हर योजना किसानों से शुरू होती कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरानसीएम किसानो को 25 सौ समर्थन मूल्य के लिए चक्का जाम, और पदयात्रा की , उनका कहना था बीजेपी सरकार नही देगी किसान अगर जग गए तो उनको कोई नही रोक पायेगा और आज उनका सपना साकार हुआ सरकार बनते ही धान की कीमत 25 सौ रुपये की,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि ये तीन समितियों के किसानों को यंहा से लाभ मिलेगा , इस बैंक में पूरी कर्मचारी महिला है ,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष के सहयोग से ये शाखा खुल पाई है ,किसानों की मांग और उनकी सहूलियत केलिए इस ब्रांच को खोला गया है ,किसानों के लिए एटीएम की स्थापना भी जल्द की जाएगी,इससे किसानों को और रहता मिलेगी किसान जितनी जरूरत है उतनी रकम निकाले बाकी इसी बैंक में रखे क्योंकि राष्ट्रीयकृत बैंक से ज्यादा ब्याज हम किसानों को देते है, सेंदरी समिति के डायरेक्टर रहे महापौर रामशरण यादव ने कहा कि सहकारी समिति और बैंक मजबूत होने के लिए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर की भूमिका महत्वपूर्ण है , आज बैंक सीईओ ने बताया कि बिना किसी सर्टेज और किसानों के पैसे की गड़बड़ी हुए बिना धान खरीदी होना बड़ी बात है जिला नंबर वन है ,बैंक खुल जाने से किसानों को फायदा होगा उनको आसानी से पास में धान की रकम मिल जाएगी। मंडी अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है और अब भरोसा सम्मेलन की शुरुआत होचुकी है बिल्हा से इसकी शुरुआत हो रही है मुख्यमंत्री किसानो के सम्मान में भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगे। बैंक के उदघाटन मौके पर किसानों को एटीएम का वितरण किया गया साथ ही उनका सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के अंतर्गत बिलासपुर के लोकप्रिय…
Cresta Posts Box by CP