हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अरुण साव , रश्मि सिंह, धरम कौशिक के घर की गांधीगिरी ।

बिलासपुर-राज नेताओ को गुलाब भेट किये गए , जो नहीं मिले उनके दरवाजे पर गुलाब फूल लगाए समिति बिलासपुर इंदौर उड़ान बंद के फैसले का विरोध में १७ को कैंडल मार्च करेगी बिलासपुर 5 मार्च – हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अपने तय कार्यक्रम अनुसार आंदोलन के कदम उठाते हुए बिलासपुर इंदौर उड़ान बंद होने के फैसले का विरोध शुरू कर दिया है . आज हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सांसद अरुण साव , संसदीय सचिव रश्मि सिंह और एयरपोर्ट क्षेत्र के विधायक धरम कौशिक के घर गांधीगिरी प्रदर्शन किया . इसके तहत राज नेताओ को गुलाब भेट किये गए , जो नहीं मिले उनके दरवाजे पर गुलाब फूल लगाए गए . समिति के द्वारा पूर्व सूचन के बाद भी घर पर केवल विधायक धरम लाल कौशिक ही मिले और उन्होंने मुद्दे पर चरण नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखने का भरोसा दिया . ● हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अपनी बात कहते हुए आगे कहा कि केवल ५ माह पहले शुरू की गई बिलासपुर इंदौर उड़ान को किस आधार पर बंद किया जा रहा है इस पर अलायन्स एयर कंपनी ने कोई कारण नहीं बताया है . अब तक इस फ्लाइट को तीन हजार से अधिक यात्री उपयोग कर चुके हैं . और पर यात्री नहीं मिलने का झूठा है . समिति ने कहा कि वैसे भी किसी फ्लाइट की एक साल की परफॉरमेंस देखने के बाद ही उस पर कोई फैसला किया जा सकता है . तर्क हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आगे कहा कि बिलासपुर भोपाल फ्लाइट उड़ान योजना के तहत संचालित थी जिसे तीन माह बंद नहीं किया जा सकता था इसलिए षड़यंत्र के तहत पहले उसे इंदौर की सामन्य फ्लाइट में बदला गया और मात्रा ५ महीने में बंद किया जा रहा है . समिति आज के गांधीगिरी प्रदर्शन के बाद १७ मार्च को कैंडल मार्च निकला जाएगा . इस बीच अगर उड़ान बंद करने का फैसला वापस हो जाए तो ठीक नहीं तो घेराव और बंद जैसे कदम भी उठाये जाएंगे . आज गाँधी गिरी करने गए दल में में देवेंद्र सिंह ठाकुर , केशव गोरख , मनोज श्रीवास , महेश दुबे , संजय पिल्लै , समीर अहमद , बद्री यादव , अभय नयायन राय , विनय शुक्ल , दीपक कशयप , अनिल गुलहरे , अमर बजाज , संतोष पीपलवा , एस आर टाटा , चन्दन केशरी , संत कुमार नेताम , चंद्र प्रकाश जायसवाल , नवीन वर्मा ओम प्रकाश शर्मा , अक्षय जैन और सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-तिफर सिरगिटटी मंडल अतंर्गत गुरु गोविंद सिंह मंगलम मे पूर्व…
Cresta Posts Box by CP