बिलासपुर–निजात अभियान के तहत गांजा और अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्यवाही
नशे के कारोबार के लिए बदनाम बसोड़ मोहल्ला में की गई बड़ी कार्यवाही
पूर्व में भी इस मोहल्ले में बड़ी कार्यवाही की गई थी
कुल 8 प्रकरण आबकारी अधिनियम के गैर जमानती मामले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
अन्य मामले के 2 फरार आरोपी भी पकड़े गए साथ ही 1 स्थाई वारंट भी तामील किया गया
1 प्रकरण आर्म्स एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया
*पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं नशे के कारोबारियों तथा बदमाश तत्वों पर लगातार कार्यवाही का निर्देश पर विभिन्न मामलों में सरकंडा पुलिस द्वारा कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

