’बिलासपुर–बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत खानापूर्ति चल रही है , एसपी के फ़रमान पर सक्रिय नही है , कमजोर सूचनातंत्र के चलते बिल्हा पुलिस ठोस कार्यवाई नही कर पा रहा है, ऐसे ही कई थानेदार है जिनकी सक्रियता नही दिख रही है। थानेदार अगर कप्तान के आदेश का पालन नही कर रहा है तो फिर किसके आदेश का पालन कर रहा है,बिल्हा में मजबूत और सक्रिय पुलिसिंग नही दिख रही है।
जप्ती शराब – 10 लीटर हाथ भटठी का बना हुआ कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/रुपये
आरोपी – मुकेश नेताम पिता बहोरीक नेताम उम्र 30 साल निवासी पत्थरखान थाना बिल्हा , थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर थाना बिल्हा के नेतृत्व में टीम गठीत कर बिल्हा में अवैध शराब बिक्री करने वालो की धड पकड हेतु मुखबिर तैनात किया गया था कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पत्थर
खान में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर ब्रिकी कर रहा है जिस पर थाना बिल्हा पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर आरोपी मुकेश नेताम पिता बहोरीक नेताम उम्र 30 साल निवासी पत्थरखान थाना बिल्हा जिला-बिलासपुर (छ.ग.) के कब्जे से 02 नग पांच-पांच लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की प्लाटिक जरीकेन में दोनो जरीकेन मे पांच-पांच लीटर कुल 10 लीटर हाथ भटठी का बना हुआ कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 2000 रू व 100 बिक्री रकम जुमला रकम 2100 को जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे प्र आर रूपेश तिग्गा आरक्षक – सुमंत चंद्रवंशी , दिनेश कुमार पटेल, जय कुमार बंजारे का विशेष योगदान रहा।

