बिलासपुर-होली पूर्व सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालो पर 26 लोगो पर तात्कालिक वैधानिक कार्यवाही
ब्रेथ एनालिज़र के द्वारा मौके पर ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की हुई पुस्टि
सभी के विरुद्ध 36 च आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करने के बाद होली पर्व पूर्व आपराधिक गतिविधि से दूर रहने कहा गया व सार्वजनिक रूप से नशा ना करने की हिदायत दी गई.
26 प्रकरण आज 26 अनावेदको पर अलग अलग आबकारी एक्ट के तहत दर्ज़ किया गया.
आम जनता द्वारा चिन्हित शिकायती स्थानों पर विशेष रूप से होली पर्व पूर्व पुलिस स्टाफ भेजकर की गई वैधानिक कार्यवाही
उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी
कुडूडण्ड, जरहाभाठा,मिनिबस्ति मंगला, उसलापुर, मगरपारा आदि क्षेत्रो में सिविललाइन पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग कर की गई कार्यवाही
थाना कोतवाली द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंगकरने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र में शराब पीने वाले 12 व्यक्तियों पर 36च एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो व्यक्तियों पर 185 एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई

