सिम्स में नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी,स्तुति जूलियस ,और कनकलता यादव गिरफ्तार।

आरोपीया

01 स्तुति जूलियस पति अनिश जूलियस उम्र 36 साल साकिन गुरू विहार कालोनी सरकंडा

02 कनकलता यादव पति महेश कुमार यादव उम्र 34 साल कतियापारा थाना सिटी केातवाली


बिलासपुर-प्रार्थीया श्रीमती स्वाती साहू पति संकेत साहू उम्र 30 साकिन हरदेवलाल मंदिर के पास गोंडपारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर की दिनांक 27/02/2023 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम डी एस मास्टर आफ डेंटल सजर्री का कोर्स कर चुकी है जो उसके पिताजी अजय कुमार साहू का गोंडपारा में अनाज की दुकान है जहां स्तुति जूलियस अनिश जूलियस निवासी गरू विहार कालोनी मुक्तीधाम के सामने सरकंडा की रहने वाली है जिससे पूर्व में स्वाती साहू की जान पहचान स्तुति जूलियस से हुई थी जो स्वाती साहू डेंटल सर्जन की पढाई की हॅू बताई थी तब वह स्वाती साहू को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दंत चिकित्सक के पद डाक्टर की नौकरी लगा दूंगी कहकर दिनांक 09/04/2021 से लगातार प्रार्थीया से नौकरी लगाने के नाम पर आरोपीयान द्वारा कुल 12 लाख रूपये की ठगी की गई है जिसकी रिपेार्ट पर दिनांक 27/02/2023 आरोपीयां के विरूद्ध थाना सिटी केातवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करने थाना स्तर पर टीम घटित कर आरोपीयां स्तुति जूलियस को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपिया से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार करते हुये कनकलता यादव को सिम्स का डीन बताकर प्रार्थीया से बात कराना जिसके एवज में उसे 2,50000/- (ढाई लाख रूपये देना तथा अपने पति अनिश जूलियस के माध्यम से प्रार्थीया को लेंड लाईन से फोन लगवाकर षडयंत्र पूर्वक इंटरव्यू लेना धोखे से पैसा प्राप्त करना बताई । आरोपीयां स्तुति जूलियस से ठगी की रकम 1,50,000/- रूपये एवं कनकलता यादव से 20,000/- रूपये जप्त किया गया। मामले में आरोपी अनिश जूलियस फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

विशेष योगदान-संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, सउनि सीता साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, महिला आर 116 प्रेम कुमारी, म0 आर0 57 सुनीता मंडावी, म0 आर0 555 पुष्पा खरे का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-रमन सरकार के पूर्व मुख्य सचिव और पत्नी याशमीन खान…
Cresta Posts Box by CP