बिलासपुर- पदमश्री सूफी ,गजल के गायक मदन चौहान ने महफ़िल जमा दी कलंदर अंदाज में गाने वाले मदन चौहान ने कंट्री क्लब में शाम जब गाना शुरू किया टी संमय का पता ही नही चला,कबीर से शुर। होकर ,निदा फाजली और छत्तीसगढ़ के शायरों की की ग़ज़ल को अपने अंदाज में पेश किया , ईश्वर की भक्ति को मार्फ़त के माध्यम से सुनाया तो लोग सराबोर हो गए ,साये में तुम्हारे है किस्मत ये हमारी है कुरबान दिलोजाना क्या शान तुम्हारी है ,जब तक बिका न था कोई पूछता न था , गुरुवार तुमने खरीदकर अनमोल कर दिया,इबादत की इस कड़ी ने और मदन चौहान की मस्त मलंगी शैली ने सबको जगा दिया , फकीराना अंदाज में जिस तरह से मदन चौहान ने गया सबके सब थिरकने लगे , तबला और वायलिन में कृष्णा सिंहने समा बांध दिया ,जिस मलंगी अंदाज़ में मदन चौहान लोगो कबीर , सूफी और मार्फ़त सुनाया सबके मुह से निकल गए वाह वाह ।सूफियाना अंदाज को सुनने कद्रदान ही पहुंचे थे एसपी संतोष सिंह ने भी सुना ,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,नीता श्रीवास्तव,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अरुण चौहान, अरपा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सदस्य महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, रामकुमार तिवारी,अजय श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचे थे ।

