◼️ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर बद्रीनारायण मीणा द्वारा किया गया जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षणा।
◼️ रक्षित केन्द्र में परेड की सलामी लेकर किये परेड का निरीक्षण। निरीक्षण में किट एवं रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश। अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु किये दरबार का आयोजन, निराकरण का आश्वासन देकर अच्छा, सकारात्मक कार्य करने हेतु किये पुलिस जवानों को प्रेरित।
◼️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का भी किये निरीक्षण एवं सभी शाखा के कार्यों ली जानकारी।
◼️ थाना सिटी कोतवाली का भी भ्रमण कर सूक्ष्मता से किये निरीक्षण एवं दिये आवश्यक दिशा निर्देश
*◼️ पुलिस महानिरीक्षक ने जिला पुलिस मुंगेली के जागरूकता अभियान *उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का’ शुभारंभ, किए उड़ान रथ को हरी झंडी दिखाकर किये रवाना।
◼️जागुरूकता अभियान शुभारंभ अवसर पर बज्जर मुंगेली अभियान के बच्चो ने मलखंब ,सिलंबम , रोप एवम कराते का डेमो प्रस्तुत किए।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर बद्रीनारायण मीणा द्वारा जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड की सलामी के साथ परेड का निरीक्षण किया , परेड निरीक्षण में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर थाना प्रभारियों द्वारा टोलीवार परेड कराया गया। आईजी ने किट परीक्षण किया, सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्री प्राप्त होने एवं किट सामग्री और यूनिफार्म की गुणवत्ता एवं सिलाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किये। रक्षित केन्द्र के वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें पूर्व से एक्सीडेंटल वाहनो के रख-रखाव तथा मरम्मत के संबंध में निर्देश दिये, साथ ही वाहन शाखा के कार्यां में आवश्यक सुधार करने हेतु भी निर्देश दिये। स्टोर शाखा का निरीक्षण किया जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण एवं सामग्रियों की सुरक्षा हेतु फायर अलार्म एवं स्मोक सेंसर अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु निर्देश दिये। आर्म्स शाखा, जिम आदि का भी निरीक्षण किया रक्षित निरीक्षक को रक्षित केन्द्र की भूमि में आवश्यक निर्माण/संसाधनों हेतु मास्टर प्लान बनाने, रात में चेकरोल कॉल हेतु तथा पुलिस कर्मचारियों की छोटी-छोटी समस्याओं हेतु अर्दली रूम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया , पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं लिए दरबार लगाया, तो आरक्षक ईश्वर साहू ने पुलिस लाईन कॉलोनी में प्ले ग्राउण्ड बनाने की मांग की , कर्मचयारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए, कर्त्तव्य के साथ सामंजस्य बनाते हुए सकारात्मक एवं अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित कर बच्चों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने की बात कही। छत्तीसगढ़ पुलिस के श्लोगन परित्राणाय साधूनाम को चरितार्थ कर जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाकर पुलिस के प्रति अच्छी छवि स्थापित करने को कहा।
आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया,।
आईजी थाना सिटीकोतवाली का निरीक्षण भी किया , जिसमें रिकार्ड रूम, मालखाना महिला एवं बाल कक्ष, पुरूष व महिला बंदीगृहो, विवेचक कक्ष एवं पूरे थाने का भ्रमण कर सूक्ष्मता से निरीक्षण किया, रिकार्ड दुरूस्त करने, आगंतुको से अच्छा व्यवहार करने संबधी निर्देश दिये। निरीक्षण के अवसर पर थाना सिटी कोतवाली में वृक्षारोपण किया, जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जागरूकता अभियान उड़ान ‘‘सामर्थ्य का, हौसले का’’ शुभारंभ कार्यक्रम आईजी बी.एन.मीणा एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उड़ान अभियान में बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल किया गया है। उड़ान अभियान के अंतर्गत अभिव्यक्ति एप, हमर बेटी-हमर मान, टोल फ्री नम्बर,, गुड टच-बैड टच बालक/बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस, यातायात जागरूकता, थानों का भ्रमण पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी आत्मरक्षा के गुर, गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी, ग्रामों में चलित थाना आदि कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरूआत में जिले पुलिस बल मुंगेली द्वारा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु संचालित *बज्जर मुंगेली *कार्यक्रम के बच्चों द्वारा मलखम्ब, रोप एव जूडो-कराटे, ताइक्वांडो के बच्चों ने अपनी कला दिखाई,। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि बज्जर मुंगेली कार्यक्रम के बच्चों द्वारा बहुत ही कम समय में राज्यस्तरीय खेल में 13 बच्चों ने स्वर्ण पदक, 18 बच्चों ने रजत पदक एवं 1 बच्चे ने कांस्य पदक जीता है, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि सभी बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेल के लिये तैयार हो इसके लिये प्रयास करें, इनडोर गेम्स के बदले आउटडोर खेल को अधिक महत्व देने की बात कही। बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने चिल्फी एवं खुड़िया के बच्चों को क्रिकेट किट तथ वॉलीबॉल भेंट किये।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह,, उप पुलिस अधीक्षक एम.एम. मिंज, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल,, रक्षित निरीक्षक श्रीमती क्रिस्ट नरगिश तिग्गा, पत्रकारगण, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा बच्चे उपस्थित रहे।

