खंजर लेकर सड़क पर लोगो धमकाने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने पकड़ा।

* चाकू दिखाकर राहगीरो को भयभीत करने वाले आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
*आरोपी के कब्जे से 1 नग खंजर किया गया जप्त
* आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

आरोपी :- 1. प्रदीप चौहान उर्फ छोटू पिता भागीरथी चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा ।


बिलासपुर- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में अवैध हथियार रखकर राहगीरों को भयभीत करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड़ कर कार्यवाही करने निर्देश है, टाउन भ्रमण दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति रामायण चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे का खंजर को लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, रामायण चौक चांटीडीह के पास आरोपी प्रदीप चौहान उर्फ छोटू को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक नग धारदार खंजर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह सउनि रमेश साहू, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल, विवेक राय, असफाक अली का विशेष योगदान रहा। I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर के तत्वावधान में में जिलाध्यक्ष…
Cresta Posts Box by CP