बिलासपुर- गनियारी तहसीलदार राकेश ठाकुर और गनियारी सरपंच के खिलाफ भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया,कई बार सरपंच के खिलाफ कलेक्टर महोदय, अनुविभागीय अधिकारी, एवं तहसीलदार को आवेदन देने के बाद भी किसी प्रकार की जांच नही होने के विरोध में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल चालू किया गया जब तब हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक भूख जारी रहेगी , हमारे द्वारा गनियारी बाजार परिसर में विगत 25से30 वर्षों से ठेला गुमटी लगाकर अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण किया जा रहा है,गनियारी सरपंच के द्वारा हमसे दो लाख का मांग किया गया जिसे हम देने में सक्षम नहीं थे इसलिए गनियारी सरपंच द्वारा राजनीतिकद्वेषवस गनियारी तहसीलदार राकेश सिंह ठाकुर से मिली भगत कर बल पूर्वक हमारे रोजी रोटी को छीनने का प्रयास किया गया और हमारे आवेदन में बिना ध्यान एवं कार्यवाही किए बिना दुकान को तोड़ने का प्रयास किया गया हम शासन प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग करते हैं।

