निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जून तक पूरा करें: महापौर रामशरण

मेयर यादव ने निगम सीमा में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
० फैक्ट फाइल

  • 913 कुल स्वीकृत कार्य
  • 9789.96 लाख स्वीकृत
  • 572 निर्माण कार्य पूरे
  • 2623.56 लाख व्यय
  • 191 कार्य प्रगति पर
  • 150कार्य प्रारंभ नहीं
  • 34 कार्य स्थगित
    बिलासपुर। मेयर रामशरण यादव ने नगर निगम सीमा के अंदर चल रहे निर्माण कार्यों को जून 2023 तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। उनका कहना है कि बरसात से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे पर पब्लिक को राहत मिलेगी।
    मेयर श्री यादव ने विकास भवन स्थित दृष्टि सभाकक्ष में निगम के आठों जोन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि विभिन्न मदों से 913 निर्माण कार्यों के लिए 97 करोड़ 89 लाख 56 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिसमें 572 कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके एवज में 26 करोड़ 23 लाख 56 हजार रुपए व्यय हुए हैं। 191 कार्य प्रगति पर है और 150 कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं। 34 निर्माण कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। यह आंकड़ा सामने आने के बाद मेयर श्री यादव ने जोन कमिश्नरों और इंजीनियरों पर थोड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कुल स्वीकृत राशि से अभी आधी राशि का काम नहीं हुआ है। ऐसे में हम जनता को क्या जवाब देंगे। उन्होंने आयुक्त कुणाल दुदावत से कहा कि आप सभी कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए जून 2023 तक पूरा कराएं, ताकि पब्लिक को नाली, रोड आदि की समस्या से मुक्ति मिल सके। बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग के चेयरमैन अजय यादव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया। उनका कहना था कि कई ठेकेदारों द्बारा गुणवत्ताहीन निर्माण करने की शिकायत मिलती रहती है। इसलिए जोन कमिश्नर उन लगाम लगाएं। बैठक में सभापति श्ोख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, मनीष गढ़ेवाल, बजरंग बंजारे, सुरेश टंडन, पार्षद इब्राहिम खान, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, उपायुक्त सती यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर -छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन तथा…
Cresta Posts Box by CP