बूथ मजबूत होगा तभी मिलेगी जीत-पूर्व सीएम रमन सिंह।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने लोकसभा प्रवास के तहत् बिलासपुर विधानसभा में निवासरत् पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में ली।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ के 6 कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में करना है, जिससे सभी कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित जानकारी प्राप्त होनी चाहिए। इससे सभी बूथ मजबूत होगा और हमे इन बूथों को जीतने में सफलता मिलेगी। प्रत्येक माह के अंत रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनना है तत्पश्चात बूथ की बैठक आयोजित करना है, जिससे बूथ की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों से बूथ में चल रहे संगठनात्मक गतिविधियों की मंडलवार जानकारी ली।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, सुधा गुप्ता, सुनीता मानिकपुरी, जयश्री चौकसे, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, चंद्रप्रकाश मिश्रा, निर्मल जीवनानी, संदीप दास सहित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
महापौर, सभापति व आयुक्त ने जल विभाग के कार्यों की…
Cresta Posts Box by CP