बिलासपुर-गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन ( SECRPOA ) के तत्वाधान में सिम्स एवं केंद्रीय रेलवे हॉस्पिटल में स्वेच्छिक रक्त दान शिविर का • जिसका उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रमोटी रेलवे ऑफिसर्स , रेलवे कर्मचारी लगभग 35 लोगों ने अपना रक्त दान देकर इस कार्य में सहयोग दिया गया,इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक बी . पी . सिंह , मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय , डॉ . एस . जे . नाजमी , डॉ . नीरा एवं अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी एवं केंद्रीय रेलवे हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहे । इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महा सचिव विवेक पाराशर ने बताया कि हमारा संगठन अपने साथियों के कैडर संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ -साथ समाज के प्रति भी अन्य उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता है । ” क्योंकि वक्त का हर क्षण और रक्त का कर कण अमूल्य होता है । रेलवे में संरक्षा के साथ साथ सुरक्षा भी जरूरी है । हमारे रेल अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को समय समय पर हमारा संगठन काम आये , यही हमारा उद्देश्य है । इस अवसर पर के अध्यक्ष सामंत राय , कार्यकारी अध्यक्ष श्री पी . प्रसाद राव , अति महासचिव डी . सी . मंडल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे । विशेष रूप से ए . प्रसाद राव , सहायक इंजीनियरिंग विदयुत निर्माण , के . वी . रमना , प्रधानाचार्य एम . डी . जो टी . सी . दिया । अंत में सभी रक्त दाताओं को एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र , फल , जूस देकर ससम्मान विदा किया गया एवं आगे जरूरत पड़ने पर सभी से सहयोग की अपील की गयी । बुंदेला , ADO , अनुपमा दत्ता , ACM ने अपने स्टाफ के साथ रक्तदान देकर विशेष सहयोग विखरून ये जानकारी विवेक पाराशर महासचिव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन बिलासपुर ने दी।

