सस्पेंड करने लायक जिला शिक्षा अधिकारी कौशिक , मुख्यमंत्री के कहने पर भी स्कूलों का नही कर रहे निरक्षण ,शराबी शिक्षक का वीडियो वारयल ।

शराब पीकर तिरंगा फहराने पहुंचा शराबी शिक्षक संकुल प्रभारी…. प्राथमिक शाला जूनवानी का मामला 

बिलासपुर- तखतपुर में समीक्षा बैठक में सीएम ने डीईओ को स्कूलों का निरक्षण करने के लिए कहा था लेकिन डीईओ मुख्यमंत्री का नही सुन रहा है , निरक्षण करने नही जा रहे है,शिक्षक शराब पीकर स्कूल आ रहे है ,कई स्कूलों में शिक्षक संमय नही पहुंच रहे ,कंही पहुंच ही नही रहे ,लेकिन डीईओ मुख्यमंत्री की भी नही सुन रहे है। मल्हार –  मस्तूरी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम जूनवानी के संकुल प्रभारी रामसागर कश्यप लंबे समय से नशे में स्कूल आ रहा सोया हुआ शिक्षा विभाग संकुल प्रभारी रामसागर कश्यप आदतन शराब पिने का आदि है। 26 जनवरी को भी नशेमें पहुंच गया,, शराब के नशे मे जूनवानी स्कूल मे ध्वजारोहण करने पहुंचे संकुल प्रभारी के इस रवैये  से ध्वजारोहण करने पहुंचे ग्राम के जनप्रतिनिधी भड़क गए , संकुल प्रभारी इतने शराब के नशे मे चूर थे  क़ी अपने पैरो पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा , ध्वज़ारोहण के समय भी शराबी शिक्षक खड़े नही हुआ, गुस्साए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल को ताला बंदी करने की चेतावनी दी ।जूनवानी मे तैनात संकुल प्रभारी रामसागर कश्यप आये दिन शराब के नशे मे चूर रहते हैँ। स्कूल हो या बीईओ कार्यालय नशे मे चूर ही सब जगहों मे जाते हैँ। जो अपनी गाडी मे हमेशा शराब लेकर घूमते हैँ जहां जरुरत पड़ती हैँ वही फिर से शराब पीना शुरु कर देते हैँ, ।

हालांकि डीईओ ने संकुल प्रभारी रामसागर कश्यप को सस्पेंड कर दिया है , लेकिन जिल्रे में ऐसे कई और स्कूल है जंहा इस तरह की स्थिति है। 

मस्तूरी विकासखंड के ही क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी के सबरिया डेरा मे पदस्थ शिक्षक क़ी शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल ग्राम सभा…
Cresta Posts Box by CP