राज्यपाल से भेंटकर मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
बिलासपुर-गणतंत्र दिवस की संध्या पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन में सौजन्य भेंटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
लंबे समय बाद सीएम बघेल और और राज्यपाल की मुलाकात हुई है ,आरक्षण बिल के टकराव के बीच सीएम ने गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल से मुलाकात कर चर्चा की है हालांकि किस किस मुद्दे पर चर्चा हुई ये सामने नही आया लेकिन मुलाकात को खास माना जा रहा है।

