24 घण्टे में आठ मुर्गा पका कर खा गए दो दुबले पतले चोर, गजब की जांच पुलिस की! पचपेड़ी पुलिस ने चोरों कोपकड़ा।

● पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाई

●24 घंटों के भीतर चोरी का खुलासा

● दो आरोपी गिरफ्तार

● चोरी का सामान बरामद

नाम आरोपी

1 रामकुमार केवट पिता विदेशी राम केवट उम्र 23 साल साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी जिला बिलासपुर

2. दुर्योधन केवट पिता मंगलू राम केवट उम्र 21 साल साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी जिला बिलासपुर

बिलासपुर- प्रार्थी अमीदचंद लहरे पिता भैरव प्रसाद उम्र 47 साल साकिन गोडाडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के मध्य इसके मुर्गा दुकान के दरवाजा का ताला तोड़कर मुर्गा दुकान के अंदर जाकर 08 नग बायलर मुर्गा, एक नग खाली गैस सिलेण्डर, टुल्लू पप जुमला किमती करीब 5000 रू को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सदेही के सकूनत पर दबिश देकर सदेही रामकुमार केवट दुर्याधन केवट से बारिकी से पूछताछ किया जो दिनाक घटना समय को अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये जो आरोपियों का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने-अपने कथन में प्रार्थी अमीदचंद लहरे के मुर्गा दुकान से 08 नग मुर्गा 01 नग पुराना टुल्लू पप एक खाली गैस सिलेण्डर चोरी करना एवं चोरी के मुर्गा को पकाकर खा जाना एवं टुल्लू पप व गैस सिलेण्डर को छिपाकर रखना बताये आरोपियों के निशानदेही पर दुल्लू पप एक खाली गैस सिलेण्डर को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- 26 जनवरी से कांग्रेस ने हाथ से हांथ जोड़ो…
Cresta Posts Box by CP