मंगला में अवैध प्लाटिंग ,निगम ने चलाया बुलडोजर

बिलासपुर- अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रही है मोपका , खमतराई के बाद मंगला में अवैध प्लाटिंग के करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की गई है मंगला में 12 एकड़ में अवैध प्लाटिंग को नगर निगम ने ढहा दिया , बाउंडरी वाल ,खंबे सब हटा दिए गए , भुनेश्वर वर्मा, बलदाऊ खोरबाहरा, बलराम खोरबाहरा, घनश्याम श्रीवास्तव,नरेश रामेश्वर, पत्नि पूर्णिमा,सैयद उबर अकबर, हर्ष कश्यप जया कश्यप, रश्मि कश्यप, के द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी जिसे नगर निगम ने ढहा दिया, यही अवैध प्लाटिंग बाद में निगम के लिए समस्या बनती है अवैध प्लाट काटने वाले बिना विकास के कालोनी बना देते है ,लोग फिर सुविधा के लिए धरना प्रदर्शन करते है इससे ल एन ऑर्डर बिगड़ता है ,नगर निगम ने अभी मुहिम चला रखी है, ज्यादातर अवैध प्लाटिंग में जमीन दलाल शामिल है जो किसानों से सस्ते में जमीन खरीद कर बेच देते है इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होना चाहिए, वरना कुछ दिन बाद ये फिर काम शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- राज्यपाल द्वारा आरक्षण बिल पास नही करने के खिलाफ…
Cresta Posts Box by CP