बिलासपुर- तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ठाकुर द्वारा अनुसूचित जाति ( सतनामी ) समाज के समाजिक नेताओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायत बाबत एवं तखतपुर विधायक के द्वारा समाज के लोगों को अपमानित करने के कारण उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करने के संबंध में महोदय , विषयान्तर्गत लेख है कि समस्त अनुसूचित जाति ( सतनामी ) समाज तखतपुर विधानसभा , हम आपको अवगत कराना चाहते है कि तखतपुर विधायक रश्मि सिंह द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग व अन्य समाज के लोगों को भी अपमानित किया जा रहा है , 1. दिनांक 31/12/2022 को तखतपुर के ग्राम काठाकोनी में गुरू घासीदास जी कि जयंति कार्यक्रम का आयोजन सतनामी समाज काठाकोनी के द्वारा रखा गया था जहां पर मंच में समाजिक नेता संजीव खाण्डे व अन्य पहले से ही मंचस्थ थे तभी क्षेत्रिय विधायक रश्मि आशीष सिंह वहां पहुंची जिसे देखकर समाजिक नेता मंच से उतर कर किनारे से बाहर जाने लगे । विधायक उनके पास चली गई और तेज आवाज से बोलने लगी , कहां मुंह छुपाके भाग रहे हो । रे , तु , तडाक जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करती रही । इससे पुरे विधानसभा में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग आकोशित है और उनके व्यवहार से दुखी है । जिसका हम अनुसूचित जाति ( सतनामी ) वर्ग तखतपुर विधानसभा के पुरे लोग कड़ी निंदा करते है और तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ठाकुर के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हैं । और यह निर्णय लेते हैं कि तखतपुर क्षेत्र के लगभग 45 हजार वोट बैंक वाली अनुसूचित जाति समाज तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह को दोबारा समर्थन नहीं करेगी । महोदय जी विधायक के साथ मंच पर नहीं बैठने का एक ही कारण था कि विधायक अनुसूचित जाति समाज के साथ अमर्यादित व्यवहार व जातिगत भेद – भाव रखते हैं । 2. तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ठाकुर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों एवं जनता से रे , बे , तु , तुडाक से बात किया जाता है , जो हमारा सामाजिक अपमान है । 3. अनुसूचित जाति वर्ग के लोग मुझे वोट नहीं दिये है उनका काम नहीं करूंगी कहना समाज के साथ भेदभाव प्रदर्शित करती है । मैं पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह बहु और रोहणी कुमार बाजपेई की बेटी हू कभी झुकेंगी नहीं ऐसा बोलती है ।
तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह की निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद अनुसूचित जाति ( सतनामी ) समाज तखतपुर के समाजिक नेताओं के प्रति उनका दवेश और भी बढ़ गया है साथ ही समाजिक नेताओं के उपर खतरा भी बढ़ गया है जिससे उनके द्वारा कभी भी समाज के नेताओं को झूठी केस में फसाया जा सकता है या कोई अप्रिय घटना घटित किया जा सकता है , इसलिए तखतपुर विधानसभा के हमारे समाज के किसी भी समाजिक नेताओं पर कोई भी घटना या दुर्घटना घटित होता है तो इसके जिम्मेदार तखतपुर के विधायक रश्मि आशिष सिंह होंगे । समस्त अनुसूचित जाति समाज विधानसभा क्षेत्र तखतपुर संजीव खाण्डे ।

