प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार लेंगे ओम माथुर कार्यकर्ताओं की बैठक।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के बिलासपुर आगमन पर जिला भाजपा की बैठक
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर के प्रथम बिलासपुर आगमन पर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद अरूण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, संभाग प्रभारी किरण देव, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल सहित बैठक में अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बैठक में अपेक्षित पूर्व सांसद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा/प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ/प्रकल्प के जिला संयोजक/सहसंयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष से आग्रह किया है कि दिनांक 8 जनवरी 2023 रविवार को प्रातः 10.30 बजे आयोजित जिला बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने किया भूमिपूजनबिलासपुर।…
Cresta Posts Box by CP