केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने चाउर वाले बाबा का नाम तो लिया,लेकिन मंच पर जगह नही दी ,24 में मोदी को फिर बनाना है पीएम ,बदलेंगे छत्तीसगढ़ की तश्वीर,शाह ने लोगो से किया वादा।

बिलासपुर- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगो से हाथ उठवा कर मोदी 2024 में फिर प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन मांगा , मोदी सरकार और रमन सरकार की तारीफ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि नक्सल वाद आज खत्म हो रहा है पहले 22सौ से ज्याद घटना होती थी आज पांब सौ के करीब घटना रह गई है इसका भी खात्मा किया जाएगा, हथियार उठाने वालों को मोदी सरकार ने काम दिया उनके लिए बिजली ,पानी ,मोबाइल टावर लगाए, बाकी जो हथियार लेकर आंये उनको जवाब दिया ,धीरे धीरे नक्सलवाद खत्म हो रहा है ,आगामी सालों में नक्सल वाद पूरी तरह खत्म करेंगे, राज्य सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि केंद्र ने जिला खनिज फंड बनाया राज्य को 9245 करोड़ दिए लेकिन वो पैसे कांग्रेस के तीन के तापरो में रहने वालों के पास पहुंच गया, हमारी सरकार बनी तो पाई पाई का हिसाब लेंगे , मोदी सरकार को गरीबो की चिंता करने वाला बातया ,पांच लाख तक कि छूट देकर लोगो को राहत पहुंचाने का दावा किया , साथ हीं कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा नही खनिज बक कटोरा भी है ,2023,24में भाजपा की सरकार बनाये हम बेहतर काम करेंगे , अमित शाहने ओबीसी आरक्षण पर कहा कि उनकी सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया ,जनता आज पूछ रही है कि एसटी वर्ग के लिए क्या किया ,दुनिया मे मोदी के सम्मान हो रहा है जबकि कभी प्रधानमंत्री का ऐसा सम्मान नही हुआ। भाषण तक दुसरे लिख कर देते थे।केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम बीजेपी के प्रदेश के सभी नेताओं में गिनती के नेताओं को आने की अनुमति मिली थी इसमे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,रेणुका सिंह ,नंदकुमार साय, ननकी राम कंवर, भूपेन्द्र सवन्नी, ओपी चौधरी, सैराभ सिंह ,मोतीराम साहू, सरोज पांडे,नारायण चंदेल,जिले के नेता विधायक को मंच में जगह मिली थी, जिनको नही बुलाया गया उनमें पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रतिपक्ष धरमलाल , बाँधी, रजनीश सिंह, अमर अग्रवाल, , बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम,इसको लेकर चर्चा रही

झलकियां

मंच पर दिखा अनुशासन, सब अपने नाम वाली कुर्सी में नजर आए

स्वागत की नही दिखी लाईन, केवल अरुण साव ने किया स्वागत।

सभा स्थल में पानी लोगो के लिए और प्रेस को पीने का पानी तक कि पार्टी द्वारा व्यवस्था नही की गई,जबकि लोग घाटों से अमित शाह का इंतज़ार कर रहे थे।

लाइन से खड़े हर भाजपा नेता से मिले केंद्रीय गृहमंत्री

लोगो के मोदी के दुबारा पीएम बनाये जाने पर लोगो के जोरदार समर्थन पर शाह ने कहा ,वे प्रधानमंत्री को जाकर बताएंगे कोरबा लोक सभा का समर्थन।

सांसद सरोज पांडे और सांसद नंदकुमार साय को मिली तवज्जो।

दो ट्रक कुर्सी बची रह गई।

भीड़ को बांधे रखने अनुज शर्मा का कार्यक्रम चलता रहा

अच्छी संख्या में रही भीड़ , अमित शाह ने सिर झुकाकर लोगो का किया अभिवादन, ऐसा अभिवादन पहली बार किसी नेता में किया।

ननकी राम कंवर, नारायण चंदेल,नंदकुमार साय, सरोज पांडे ने शाह के आने के पहले दिया भाषण, सांसद सरोज पांडे ने कोरबा सांसद और मंत्री जय सिंह पर लगाए आरोप।

इतना बड़ा डी कई नेता डी के आसपास नही फटक सके

कार्यकर्ता को पट्टा मिला ,लेकिन पीने का पानी और खाना नाश्ता नही मिला

प्रेस मीडिया के कर्मियों ने जिम्मेदार भाजपा पदाधिकारी से पानी मांगा लेकिन नही हुई व्यवस्था ,कहा यही व्यवस्था है।

कार्यक्रम स्थल में राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की मूर्तियों को ढक दिया गया था,

अमित शाह की बात का जनता ने किया समर्थन।

अनुज शर्मा के एलॉन्सर ने बीच बीच मे माइक पर स्टेज से बोलने पर जताई आपत्ति ,भाजपा नेताओं को चेताया

मंच पर एक कार्यकर्ता ने केवल सरोज पांडे का भाषण देते खींचा फोटॉ,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-सेक्टर -4 मिलाई निवासी संजय वर्मा 13 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़…
Cresta Posts Box by CP